19 Mar 2025, Wed 6:13:18 PM
Breaking

सेवानिवृत्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को दी शुभकामनाएं, कहा – पुलिस बल को सशक्त बनाने में दिया अहम योगदान

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 04 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।

 

Share
पढ़ें   कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दी दस्तक, पूर्व मंत्री सहित करीबियों के खांगाले जा रहे दस्तावेज

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed