16 Jun 2025, Mon 11:35:50 PM
Breaking

नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की अहम मुलाकात, किसानों की योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत शाम नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : राज्यपाल उइके ने दिलाया मदकूद्वीप में लोगों को संकल्प...'मैं अपने घर में....', मदकूद्वीप में गंगा आरती में सम्मिलित हुईं राज्यपाल...पूर्व IAS मिश्रा समेत अनेक लोग हुए शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed