21 Jul 2026, Tue
Breaking

निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत पर CM की PC : निकाय चुनाव की जीत को बताया ऐतिहासिक, CM बोले : “भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो वादा है, उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझकर बनाया गया है उसे शत-प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं कराया गया था। 5 साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति बढ़ा। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए हैं।

 

 

CM साय ने कहा कि सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पालिका परिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आ गए हैं। रायपुर में 15 साल का किला ढह गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सब से जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं है। अब वह कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।

पढ़ें   CG कैबिनेट बैठक : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, अहम फैसलों पर टिकी निगाहें

परिणाम

नगर निगम

कुल 10
1. बीजेपी 10
2. कांग्रेस – 0

नगर पालिका
Total 49
1. BJP 35
2. Congress 8 – Takhatpur, Mungeli, Katghora, Mahasamund, Bagbahara , Surajpur, Mandir Hasoud, Abhanpur,
3. AAP 1 – Bodari
4. Independent 5 – Ahiwara , Sakti, Pendra, Akaltara, simga

नगर पंचायत : 114

1. बीजेपी – 81
2. कांग्रेस – 22
3. BSP – 1
4. Independent 10

Share