10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG के खड़गवां में बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने कुछ घंटों में किया खुलासा, दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मन्नू मिश्रा

सूरजपुर, 18 फ़रवरी 2025

खड़गवां चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर में एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले को कुछ घंटों में सुलझा लिया और सफलता प्राप्त की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को राम बाई ने 17 फरवरी की रात 8 बजे हुई घटना की जानकारी दी थी। मृतक रामनाथ (पिता स्व. मगनू), उम्र 62 वर्ष, एवं करमु (पिता हीरालाल), उम्र 44 वर्ष, और फूलमती (पत्नी करमु), उम्र 40 वर्ष, के बीच हमेशा विवाद होता था। मृतक रामनाथ शराब के नशे में आरोप लगाता था कि दोनों पति-पत्नी मिलकर उसे उसकी पत्नी से अलग करने की कोशिश करते हैं और गाली-गलौज करते हैं।

इन आरोपों से तंग आकर करमु ने रामनाथ को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसके बाद फूलमती ने लात-मुक्का और हाथ से रामनाथ के मुंह, गाल और सीने पर वार करना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात में उसकी मौत हो गई।

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share
पढ़ें   कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया मतदान, जिले के नागरिकों से मतदान करने की अपील

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed