9 May 2025, Fri 7:12:00 PM
Breaking

दंतेवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल ने जहर खाकर की आत्महत्या: परिवारिक विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रमोद मिश्रा

दंतेवाड़ा, 19 फ़रवरी 2025

दंतेवाड़ा जिले के गढ़मिरी थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान ने पारिवारिक कारणों के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

सुबह बिस्तर में अचेत मिला कांस्टेबल

मृतक की पहचान महेश मड़काम के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन कारली में पदस्थ था। 18 फरवरी की रात वह अपने घर में था। रात का खाना खाने के बाद सो गया था, लेकिन 19 फरवरी की सुबह बिस्तर में अचेत अवस्था में पाया गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

जहर का डिब्बा बरामद

ASP आरके बर्मन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से एक जहर का डिब्बा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने जहर का डिब्बा जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   वक़्फ़ बोर्ड में हुए संशोधन का डॉ. सलीम राज ने किया स्वागत, कहा - ‘दादागिरी, भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून’

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed