14 Jun 2025, Sat 9:53:59 PM
Breaking

CG में मौसम का बड़ा अपडेट: अगले तीन दिन हल्की बारिश के आसार, फिर गिरेगा तापमान, जानें आपके शहर का हाल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

बालोद सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। बुधवार को बालोद सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में सामान्य से अधिक गर्मी

बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज रायपुर में मौसम साफ रहेगा, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में बढ़ी गर्मी, धूप चुभने लगी

बिलासपुर में भी तापमान में वृद्धि देखी गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।

सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर

सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि, दिन में धूप चुभने वाली रहेगी, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

Share
पढ़ें   सीएम विष्णु देव साय ने महासमुन्द लोकसभा के बसना में एक विशाल जनसभा को किया सम्बोधित, कहा - मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महासमुंद लोकसभा की जनता का भी सहयोग हो

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed