10 Apr 2025, Thu 8:41:52 PM
Breaking

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे गृह ग्राम: माता और मामा का लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

प्रमोद मिश्रा

जशपुर, 21 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने मामा विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहपूर्वक आस पास के ग्रामीण जमा हुए हैं। मुख्यमंत्री के घर में प्रवेश करने के साथ ही सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन के सुभाशीष दिए।

 

Share
पढ़ें   कोविड के बढ़ते केस और कानून व्यवस्था को लेकर CM ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक : बैठक में CS, DGP के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद, CM ने टेस्टिंग बढ़ाने दिए निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed