7 Mar 2026, Sat

जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय शराब तस्करी का पर्दाफाश, दो ट्रक जब्त, 14,027 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 3 करोड़ रुपये की शराब बरामद

मीडिया 24 डेस्क

जशपुर, 26 फ़रवरी 2025

जशपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 3 करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की है। ऑपरेशन आघात के तहत दो तस्करों को 14,027 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में संगठित तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

तस्करी का तरीका

पुलिस जांच में पता चला कि अवैध शराब को पंजाब से लोड कर ट्रकों के जरिए झारखंड और बिहार भेजा जा रहा था। पकड़े गए ट्रक चालकों ने पूछताछ में बताया कि तस्करी एक सुनियोजित पैटर्न के तहत की जा रही थी। इसमें ड्राइवरों को सिर्फ गंतव्य तक ट्रक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता था, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं दी जाती थी कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड होगी।

पहली कार्रवाई: लोरो घाट पर ट्रक जब्त

दो दिन पहले, मुखबिर की सूचना पर जशपुर पुलिस ने संदिग्ध ट्रक (PB 11CP 2003) को लोरो घाट के पास रोका। तलाशी लेने पर उसमें पुट्टी सीमेंट की बोरियों के बीच छिपाकर रखी 790 कार्टन (कुल 7,015 लीटर) पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसकी बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई: मध्य प्रदेश में ट्रक जब्त

पहली गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के मोबाइल डाटा की जांच की। इससे अवैध शराब से भरे एक और ट्रक की जानकारी मिली। इसके बाद, पुलिस टीम ने अनूपपुर (मध्य प्रदेश) में छापा मारकर ट्रक (UP 14 DT 7849) जब्त किया। इस ट्रक से 784 पेटी (कुल 7,012 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई। इस मामले में ट्रक चालक बलविंदर को हिरासत में लिया गया है।

पढ़ें   सावधान....फ़र्ज़ी कार्ड, धाँसू नेमप्लेट... इस तरह फर्जी नेशनल क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली...7 आरोपी पकड़े गये, एक नाबालिग भी शामिल

तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही तस्करी नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इस बड़ी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed