11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ बजट 2025: सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर फोकस, किसानों, युवाओं और उद्योगों को बड़ी राहत, पेट्रोल हुआ सस्ता, CM साय बोले- “बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 3 मार्च, 2025

यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने राजकोषीय सुधारों के साथ प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार करते हुए बजट के संतुलित उपयोग से प्रदेश में जनकल्याण के कार्य पुनः आरंभ कराए। अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजट प्रावधानों से यह गति और बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले बजट में विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप समावेशी विकास की राह तैयार हुई और हमारा फोकस ज्ञान अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर था। इनके लिए हमने जिस तरह से नवाचारी योजनाएं लागू कीं, उसके प्रभावी नतीजे मिले। इस बार बजट का थीम है ‘‘ज्ञान के लिए गति’’, यह हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि गति से हमारा तात्पर्य सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी लाना, तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग और औद्योगिक विकास में तीव्र वृद्धि करना है। हम इन सभी मानदंडों को पूरा करेंगे।

पढ़ें   ‘अस्थायी रुप से ज़िले में रहने वालों की जाँच हो..’ बढ़ते अपराधों को देख VHP ने सौंपा ज्ञापन, की वेरिफ़िकेशन की माँग

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हमने बड़े सपने देखे हैं और उन्हें पूरा करने की रणनीति भी तैयार कर ली है। इन्हें पूरा करने के लिए हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखना चाहते थे, उनके सपनों को पूरा करने की ठोस नींव हमने रख दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नए औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं, इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी-इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नए अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कॉलेज और 12 पॉलिटेक्निक कॉलेज आरंभ करेंगेनए बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। पूंजीगत व्यय में किए गए निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है

पढ़ें   दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर और जगदलपुर में लेंगे अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा, सुरक्षा के किए गए अभेद्य इंतजाम, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण और उनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थीं, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही उनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में शामिल की गई हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नए संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नई उड़ान भरेगा

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed