25 Mar 2025, Tue 12:31:57 AM
Breaking

गिरौदपुरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद: श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद, मेले की राशि 50 लाख करने और स्थाई शेड निर्माण की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 4 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर नमन किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर मेला की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा साष्टांग प्रणाम करते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। प्रसाद प्राप्त करने वालों में स्थानीय श्रद्धालु एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज प्रथम दिन है। यह मेला 4 मार्च से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा।

इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   MORNING BREAKING : आज से किसी को लगाएंगे फोन...तो अब अमिताभ बच्चन की आवाज़ नहीं देगी सुनाई...आज से सुनाई देगी इस फीमेल वॉयस आर्टिस्ट की आवाज़

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed