18 Mar 2025, Tue
Breaking

CG प्रशासनिक फेरबदल: अभिजीत सिंह बने दुर्ग कलेक्टर, अबिनाश मिश्रा को धमतरी की कमान, विश्वदीप को रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट!

प्रमोद मिश्रा

नवा रायपुर, 05 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह को दुर्ग जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अबिनाश मिश्रा को धमतरी जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

 

 

प्रमुख प्रशासनिक नियुक्तियाँ:

  1. अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग और अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, सचिव लोक सेवा आयोग से हटाकर कलेक्टर, दुर्ग बनाया गया।
  2. अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी रायपुर से हटाकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
  3. रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को उनके वर्तमान पद के साथ सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  4. विश्वदीप (IAS 2019) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर बनाए गए और साथ ही प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  5. कुमार बिश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर बनाया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि ये नियुक्तियाँ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। इन बदलावों के बाद राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और दक्षता लाने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   बीजेपी के धरने पर कांग्रेस का पलटवार, सुशील आनंद शुक्ला बोले : "भाजपा ने अश्लील गालियां बकने वाले नेता के समर्थन में धरना दिया?"

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed