12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में प्रिंटिंग घोटाले पर सरकार का बड़ा एक्शन: अब सिर्फ ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ से ही होगा सरकारी विज्ञापन और प्रचार-प्रसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त निर्देश, अफसरों की मनमानी पर लगेगी रोक!

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी विभागों में प्रिंटिंग और प्रचार-प्रसार के नाम पर हो रही वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सभी सरकारी विभागों, उपक्रमों, मंडलों एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी विज्ञापन, मुद्रण और प्रचार-प्रसार संबंधी सभी कार्य अब केवल छत्तीसगढ़ संवाद के माध्यम से कराए जाएंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ संवाद के जरिए कराए गए कार्यों का ही भुगतान किया जाएगा। यदि कोई विभाग इसके बिना किसी अन्य माध्यम से प्रिंटिंग या प्रचार-प्रसार कराता है, तो उसके देयकों का भुगतान नहीं किया जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

10 वर्षों से चल रहा था प्रिंटिंग घोटाला

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2001 में सरकारी प्रचार-प्रसार, विज्ञापन और पुस्तक मुद्रण का कार्य छत्तीसगढ़ संवाद से कराने का आदेश जारी किया था। वर्ष 2018-19 में भी इसी तरह का आदेश दोहराया गया था। बावजूद इसके, पिछले 10 वर्षों से पाठ्य पुस्तक निगम और सरकारी प्रेस ने बाहरी प्रिंटर्स के साथ सांठगांठ कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंटिंग माफिया ने उच्च स्तर पर अपने संपर्कों का उपयोग कर करोड़ों रुपये के टेंडर हासिल किए। बिना किसी निगरानी के प्रिंटिंग का काम बाहरी एजेंसियों को सौंपा गया, जिससे भारी अनियमितताएं हुईं।

2020-21 के बाद टेंडर जारी नहीं, पुराने ठेकेदारों को ही काम

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकारी प्रेस ने 2020-21 में अंतिम बार किताबों की छपाई के लिए टेंडर जारी किया था। इसके बाद कोई नया टेंडर नहीं निकाला गया। 2021 में जिन प्रिंटर्स को ठेका दिया गया था, उन्हीं से अब तक किताबों की छपाई करवाई जा रही है।

पढ़ें   कोण्डागांव : बिना कोई सूचना के कार्य में लगातार अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी

राज्य के भंडार क्रय नियम 2022 के अनुसार, किसी भी निविदा अनुबंध की वैधता छह महीने से अधिक नहीं बढ़ाई जा सकती। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर चार से पांच प्रिंटिंग कंपनियों को ही लगातार ऊंची दर पर ठेके दिए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया घोटाले पर प्रहार

सरकार बदलते ही इस घोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब से सभी सरकारी विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, पुस्तकों की छपाई, प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स, वृत्तचित्र आदि का निर्माण केवल छत्तीसगढ़ संवाद से ही कराया जाएगा।

यदि छत्तीसगढ़ संवाद किसी कारणवश कार्य करने में असमर्थ होता है, तो उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना होगा। बिना इस प्रमाण पत्र के किसी अन्य माध्यम से किया गया कार्य अवैध माना जाएगा और भुगतान भी रोका जाएगा।

अफसरों और प्रिंटर्स की मिलीभगत से हो रहा था करोड़ों का खेल

सरकारी प्रेस और पाठ्य पुस्तक निगम अपना मूल कार्य छोड़कर दूसरे विभागों के लिए छपाई का कार्य कर रहे थे। इसमें अफसरों और बाहरी प्रिंटर्स की मिलीभगत से मोटी रकम की हेराफेरी की जा रही थी।

इस साल समग्र शिक्षा अभियान के तहत 60 करोड़ रुपये का बजट किताबों की छपाई के लिए मिला है। इसमें अनुमान लगाया गया कि 30 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की योजना बनाई गई थी।

अब सभी विभागों पर होगी कड़ी निगरानी

वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राज्य के सभी कोषालय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि केवल छत्तीसगढ़ संवाद के माध्यम से कराए गए कार्यों का ही भुगतान करें। यदि कोई अधिकारी आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों में भी चला सीएम साय का जादू, लोग दे रहे हैं सुपर स्ट्राइकर सीएम की संज्ञा

सरकार के इस कड़े फैसले से वर्षों से जारी प्रिंटिंग घोटाले पर रोक लगेगी और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed