21 Mar 2025, Fri 10:38:18 AM
Breaking

कुनकुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, योगदान और समाज सेवा को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि फोटो प्रदर्शनी में स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और विभिन्न प्रेरणादायक क्षणों को संजोया गया था, जिसे देखने बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली विकसित करने के निर्देश : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में भू-विस्थापितों के मुआवजे और रोजगार से जुड़ी दिक्कतों के त्वरित निराकरण का किया आह्वान

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed