7 Jun 2026, Sun
Breaking

क्या CG में निर्विरोध सरपंचों और पंचों को मिलती है प्रोत्साहन राशि? : सदन में जब विधायक ने किया सवाल, तो पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब? पढ़िए इस खबर में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ में क्या निर्विरोध सरपंच और पंच बनने पर कोई प्रोत्साहन राशि मिलती है? यह सवाल कई बार छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है । हम आपको बताते हैं कि इस प्रश्न का वास्तविक जवाब क्या है? दरअसल, 07 मार्च को इसी विषय पर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने सदन में डिप्टी CM के साथ पंचायत मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा से सवाल किया कि राज्य में कितनी पंचायतों में 2019 में सरपंच व पंच निर्विरोध चुने गए थे? उनमें से कितने को निर्विरोध सरपंच व पंच चुने जाने के पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दे दी गई है, हां तो और कितनी दी गई है? यदि नहीं दी गई है तो कब तक दी जाएगी?

 

 

जवाब में विजय शर्मा के तरफ से जवाब आया कि राज्य में 302 पंचायतों में 2019 में सरपंच व पंच निर्विरोध चुने गये थे। निर्विरोध सरपंच व पंच चुने जाने पश्चात प्रोत्साहन राशि दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। शेष प्रश्नांश उद्भुत नहीं होता है।

ऐसे में एक बात स्पष्ट हो गई कि छत्तीसगढ़ में निर्विरोध सरपंच और पंच चुने जाने पर कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है ।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में अभी – अभी पंचायत के चुनाव संपन्न हुए हैं और कई जगहों पर पंच और सरपंच निर्विरोध बनकर आए हैं, उनमें जिज्ञासा रहती थी कि क्या कोई प्रोत्साहन राशि दी जाती है?, तो यह बात साफ हो गई कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई भी योजना नहीं है और कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है । 

Share
पढ़ें   Allu Arjun Case : 'पुष्पा-2' के प्रीमियर पर मची भगदड़ में महिला की मौत, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, आज कोर्ट में सुनवाई पर सबकी नजर

 

 

 

 

 

You Missed