24 Jul 2026, Fri

Ex CM के खिलाफ FIR दर्ज करने के कोर्ट ने दिए आदेश : सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का है आरोप, प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगाए थे

• कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए किया निर्देशित

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 मार्च 2025

 

 

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है । दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाने में जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया।

इसी होर्डिंग को लेकर FIR के निर्देश

केजरीवाल और दो अन्य नेताओं गुलाब सिंह और नितिका शर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से 18 मार्च तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।

Share
पढ़ें   रायगढ़ में उच्च शिक्षा को नई उड़ान: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में पहली बार PhD शुरू, 200+ सीटें