9 May 2025, Fri 1:27:44 AM
Breaking

जशपुर जिला पंचायत चुनाव: भाजपा ने दोनों पदों पर मारी बाजी, सालिक साय बने अध्यक्ष, शौर्य प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष पद की कमान

Media24Desk

जशपुर, 12 मार्च 2025

भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल की है। दोनों ही पदों पर भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

 

भाजपा प्रत्याशी सालिक साय ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की, जबकि शौर्य प्रताप सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए। उनकी जीत से समर्थकों में भारी उत्साह है।

20 मार्च को होंगे रायपुर और सुकमा में चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन जिला पंचायतों—रायपुर, जशपुर और सुकमा—में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शेष था। जशपुर में चुनाव संपन्न हो चुका है, जबकि रायपुर और सुकमा में चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले यह चुनाव 12 मार्च को होना था, लेकिन अब यह 20 मार्च को आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

अब तक हुए जिला पंचायत चुनावों में 12 जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद अनारक्षित थे। इनमें से 9 जिलों में ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष और 8 जिलों में ओबीसी वर्ग से उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

Share
पढ़ें   खबर खास : आज से विकासपुरोधा पूर्व विधायक बंशराज तिवारी के नाम से जाना जायेगा बलौदाबाजार मुख्यमार्ग, पूर्व CM करेंगे नगर के मुख्य मार्ग मे लगी पंडित बंशराज तिवारी की मूर्ति का अनावरण

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed