18 Mar 2025, Tue 6:23:53 AM
Breaking

रायपुर नगर निगम में नई MIC सदस्यों की घोषणा: महापौर मीनल चौबे ने 14 पार्षदों को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 मार्च 2025

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में कुल 14 पार्षदों को शामिल किया गया है, जिन्हें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

MIC सदस्यों की सूची एवं विभाग

  1. दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग
  2. डॉ. अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन
  3. मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
  4. मनोज अवतार बगल – राजस्व
  5. संतोष साहू – जल कार्य विभाग
  6. गायत्री चन्द्राकर – लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
  7. सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
  8. महेंद्र खोडियार – वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग
  9. खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
  10. सरिता दुबे – महिला एवं बाल विकास
  11. संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
  12. अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
  13. नंद किशोर साहू – खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग
  14. भोला साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह टीम रायपुर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share
पढ़ें   मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने एक स्थायी जज और दो एडिशनल जज को शपथ दिलाई

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed