17 Jun 2025, Tue 8:28:08 PM
Breaking

रायपुर नगर निगम: महापौर मीनल चौबे की MIC के बाद कांग्रेस की रणनीति तैयार, संदीप साहू नेता प्रतिपक्ष, जयश्री नायक उप नेता – ये हैं बाकी पदाधिकारी

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 मार्च 2025

महापौर मीनल चौबे द्वारा मेयर इन कौंसिल की घोषणा के बाद विपक्षी कांग्रेस दल ने भी अपने पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। दो बार के पार्षद संदीप साहू को रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की जिम्मेदारियों का बंटवारा हो चुका है। जयश्री नायक को उप नेता, रेणु जयंत साहू को सचेतक और शेख मुशीर को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

Share
पढ़ें   CG में भगवान शंकर जी को कारण बताओ नोटिस : तहसीलदार ने भगवान शंकर को 25 मार्च को पेश होने का दिया नोटिस, पेश नहीं होने पर जुर्माना और बेदखली की चेतावनी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed