13 Jun 2025, Fri
Breaking

“इतिहास के साथ हुई छेड़छाड़, मुगलों को दिया महत्व”, ‘छावा’ फिल्म देखने के बाद छत्तीसगढ़ के CM साय का आया बड़ा बयान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को ‘छावा’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म देखने के बाद सीएम साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने धर्म नहीं छोड़ा, बल्कि वीरता से लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया।

CM साय का बड़ा बयान

फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,

“संभाजी महाराज ने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी, अपनी जान दी, लेकिन धर्म के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया, यही पूरी फिल्म की सीख है।”

‘इतिहास के साथ हुई छेड़छाड़’ – CM साय

मीडिया 24 से बातचीत में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहा,

“मैकाले की शिक्षा पद्धति के कारण हमारे असली सम्राटों और राजाओं के पराक्रम को छिपाया गया, जबकि मुगलों को अधिक महत्व दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में सुधार का काम कर रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ में संभाजी महाराज के साहस और इतिहास को सामने लाने की जरूरत पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया।

Share
पढ़ें   अंबडेकर व डीकेएस हॉस्पिटल में सुविधा और सुरक्षा होगी पुख्ता : 12-12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात; CCTV कैमरों से होगी निगरानी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया ऐलान

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed