12 Jun 2025, Thu 4:17:08 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु: 24 मार्च को रायपुर आएंगी, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल, राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 मार्च 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

Share
पढ़ें   ओम प्रकाश माथुर को CG में बनाया गया चुनाव प्रभारी : विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने की मिली जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए भी चुनाव प्रभारी की हुई नियुक्ति

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed