24 Oct 2026, Sat
Breaking

Ex CM भूपेश बघेल के घर CBI की टीम पहुंची : शराब और कोयला घोटाला में पिता और पुत्र से पूछताछ जारी, रायपुर और भिलाई में CBI की टीम जांच करने पहुंची

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घरों में बुधवार सुबह सीबीआई की टीमें जांच करने पहुंची। रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था।

2,161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बघेल के घर के बाहर जमा होकर विरोध किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम भूपेश बघेल और उनके बेटे चेतन्‍य बघेल से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी इन मामलों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच चल रही थी। अब CBI की यह कार्रवाई राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ा सकती है। जानकारी के मुताबिक विनोद वर्मा और IPS अफसर आरिफ शेख के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है ।

नए सबूतों के आधार पर तलाशी और पूछताछ

जांच एजेंसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह छापेमारी घोटालों में संलिप्तता के नए सबूतों की तलाश में की गई है। इसी के साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और अपडेट का इंतजार है।

दोनों ही जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात

पढ़ें   CG Weather Update: दितवाह तूफान का असर जारी! अगले 2 दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार, रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना

पूर्व सीएम के घर सीबीआई ने रेड मारी है। जहां रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले दिनों जब छापा मारा गया था तो समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया था। इस मामले में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई थी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed