प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 2 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर वे 11:00 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां उनकी पहली बैठक सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ 11:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। इसके बाद 1:05 बजे पशुपालन विभाग की बैठक प्रस्तावित है।
बैठकों के पश्चात 1:15 बजे वे मंत्रालय से नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर 24, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे, जहां वे 1:15 से 2:15 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 2:15 से 5:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री नवीन मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा।