11 Mar 2026, Wed
Breaking

रामनवमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के राम मंदिर में की विशेष पूजा, बोले– भगवान राम के आदर्शों से करेंगे छत्तीसगढ़ का विकास

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 6 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

भगवान राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान राम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए समर्पण, एकता और सौहार्द के साथ कार्य करें—यही भगवान राम के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

शुभकामनाओं के साथ दिया एकजुटता का संदेश

रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सौहार्द इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद और अपने परिश्रम से हम सब मिलकर समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बड़ी चर्चा! सीएम विष्णुदेव साय वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह में भी हो सकते हैं शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed