10 Jun 2025, Tue 12:06:40 PM
Breaking

CM विष्णुदेव साय आज जशपुर और कांकेर जिलों के दौरे पर : ‘एक सप्ताह देश के नाम’, मरका पंडुम समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

जशपुर/कांकेर, 07 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री आज सोमवार को जशपुर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। उनका दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा, जिसमें वे स्वास्थ्य, अधोसंरचना और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित निज निवास बगिया से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और बगिया हेलीपेड, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर 10:40 बजे रक्षित पुलिस लाइन हेलीपेड, जशपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री स्व. जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय पहुंचेंगे, जहां वे 11:00 बजे भूमि पूजन करेंगे और “एक सप्ताह देश के नाम” अभियान की शुरुआत करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री करीब 1:05 बजे स्व. दिलीप सिंह जूदेव चौक पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद 1:20 बजे जयस्तंभ चौक का उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम होगा। 1:30 बजे वे राजा देवशरण सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे और सिकल सेल एवं थैलीसीमिया पर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:00 बजे रक्षित पुलिस केन्द्र हेलीपेड से पुनः बगिया हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहाँ से 3:25 बजे रायपुर लौटने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 3:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। कुछ समय विश्राम के बाद 3:55 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे।

शाम 4:00 बजे कांकेर पहुंचकर मुख्यमंत्री गोंडवाना भवन, भिरावाही जाएंगे, जहाँ वे 4:45 बजे मरका पंडुम समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5:25 बजे कांकेर से रवाना होकर 6:05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण प्रस्तावित है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जनजातीय क्षेत्रों के विकास, और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से यह दौरा प्रदेशवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: एक साल में रिकॉर्ड 427 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, नक्सल क्षेत्र चिंतागुफा तक पहुँची उत्कृष्ट सेवाएँ, CM विष्णु देव साय बोले- जल्द ही बनेंगे देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा राज्य

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed