9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG में पुलिस आरक्षक का मोबाइल चोरी करते हुए VIDEO : ग्राहक सेवा केंद्र में पहले चार्ज लगने कहा, फिर शातिराना अंदाज में मोबाइल को कर दिया पार

• पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे कई सवाल

अंबिकापुर, 18 अप्रैल 2025

अक्सर किसी का मोबाइल या फिर कुछ चोरी होता है, तो उसको ढूंढने और वापस दिलाने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है, लेकिन यदि पुलिस ही चोर हो तो फिर चोर को कौन पकड़ेगा? ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक शातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले अपने मोबाइल को ऑपरेटर से चार्ज लगाने कहता है और कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल को अपने शातिराना अंदाज से पार कर देता है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक ग्राहक सेवा केंद्र का है। मामले को लेकर ग्राहक सेवा में काम करने वाले ऑपरेटर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं  कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के नाम से एफआईआर दर्ज कर शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहे हैं। ग्राहक सेवा में काम करने वाला युवक मोबाइल नहीं मिलने से परेशान है।

पुलिस ने नहीं की कोई करवाई 

सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक की पहचान होने के बावजूद कोतवाली पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है। आरोपी आरक्षक का नाम दुर्गेश दीक्षित बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक ग्राहक सेवा केंद्र का है।

Share
पढ़ें   कटाक्ष : BJP के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने CM भूपेश बघेल पर लगाया आरोप, संजय बोले : "राजनीति को मंडी समझकर झूठ बेच रहे हैं बघेल"

 

 

 

 

 

You Missed