13 Jun 2025, Fri
Breaking

रायपुर में फिल्मी अंदाज में हुई झारसुगुड़ा पुलिस की कार्रवाई: कारोबारी गोविंद सिंघानिया की गिरफ्तारी को लोगों ने समझा अपहरण, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस, बाद में सामने आई सच्चाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अप्रैल 2025

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कारोबारी गोविंद सिंघानिया को झारसुगुड़ा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित श्री शिवम् शोरूम के पास हुई इस गिरफ्तारी के दौरान अफवाह फैल गई कि किसी कारोबारी का अपहरण हो गया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की जानकारी मिलने पर रायपुर की सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में झारसुगुड़ा और रायपुर पुलिस के बीच समन्वय स्थापित होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकी कि यह अपहरण नहीं बल्कि विधिसम्मत गिरफ्तारी थी।

जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा पुलिस की सात सदस्यीय टीम आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची थी। कार्रवाई से पहले रायपुर पुलिस को सूचित नहीं किए जाने के कारण भ्रम की स्थिति बनी और लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया।

गिरफ्तारी के बाद गोविंद सिंघानिया को झारसुगुड़ा पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई। मामला उजागर होने के बाद अब इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए कार्रवाई करना कितना उचित था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के दौरे पर : 52 करोड़ रूपए की लागत से बने कबीरधाम जिले के सिल्हाटी में विद्युत उपकेन्द्र का करेंगे उद्धाटन, क्षेत्र के किसानों-ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed