7 Mar 2026, Sat
Breaking

डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा: मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे की ट्रॉली गिरने से मचा हड़कंप, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा समेत भाजपा के कई नेता घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

Media 24 Desk

डोंगरगढ़, 25 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की पहाड़ी पर संचालित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। सभी नेताओं को चोटें आई हैं, जिनमें भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद रोपवे संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे से ऊपर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रॉली बीच रास्ते में टूटकर गिर गई। हादसे में रामसेवक पैकरा को मामूली चोटें आई हैं जबकि भरत वर्मा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब डोंगरगढ़ रोपवे में इस तरह की दुर्घटना हुई हो। पूर्व में भी कई बार तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं – आखिर कब सुधरेगा रोपवे प्रबंधन?

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और रोपवे संचालन में लापरवाही की जांच की जा रही है।

Share
पढ़ें   पुलिस को मिली बड़ी सफलता : नाबालिग का दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 72 घण्टे में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का साथ देने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed