7 Mar 2026, Sat

बीजापुर के कुर्रेगुटा में नक्सलियों पर सबसे बड़ा हमला: 10 हजार जवानों की घेराबंदी के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचे खुफिया चीफ तपन डेका, ऑपरेशन पर नजर, गुप्त मीटिंग की तैयारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अप्रैल 2025

देश के खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख तपन डेका आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब बीजापुर जिले के कुर्रेगुटा पहाड़ी पर देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशनों में से एक चल रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूरे देश में सतर्कता बढ़ी हुई है।

कुर्रेगुटा क्षेत्र में बीते आठ दिनों से लगातार सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना के जवान भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 1500 नक्सलियों को घेरने में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

इस अहम ऑपरेशन के बीच खुफिया प्रमुख तपन डेका का छत्तीसगढ़ दौरा रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे रायपुर में गुप्त रूप से एक हाईलेवल बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारें इस ऑपरेशन को लेकर अलर्ट मोड में हैं और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय लगातार जारी है।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव TODAY SCHEDULE : मुंगेली जिले को देंगे बड़ी सौगात, राजनांदगांव में ABVP के कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें पूरा कार्यक्रम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.