7 Mar 2026, Sat
Breaking

धरसींवा में ज्वेलरी ठगी कांड: दो महिलाओं ने बातों में उलझाकर ज्वेलर्स से नकली सोने के बदले असली जेवर और 80 हजार रुपये ठगे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

प्रमोद मिश्रा

धरसींवा, 30 अप्रैल 2025

रायपुर के उरला क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर महिलाओं ने ज्वेलरी दुकान के संचालक को बातों में उलझाकर नकली सोने के आभूषण के बदले असली जेवरात और 80 हजार रुपये नगद ठग लिए। घटना सोमवार शाम की है और पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, उरला मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और संचालक शांतिलाल जैन (66) को पुराना सोने का आभूषण दिखाया। दोनों ने भरोसे में लेकर नया आभूषण और 80 हजार रुपये नगद ले लिया। कुछ समय बाद जब जैन को शक हुआ और आभूषण की जांच कराई गई, तो वह नकली निकला।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने मंगलवार को उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को CCTV फुटेज सौंपे। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों महिला आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share
पढ़ें   अनाज का अवैध परिवहन करते व्यापारी व ड्राइवर गिरफ्तार : बड़ी मात्रा मे पीडीएस के चावल होने की जताई जा रही आशंका, मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग व नान के अधिकारी, पढ़े पूरी खबर...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed