17 Jun 2025, Tue 5:08:55 AM
Breaking

CG की सुगंधा जैन बनी ऑक्सफोर्ड में मूट कोर्ट की जज: भारत से अकेली चयनित; विश्व पटल पर बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सांसद ने दी शुभकामनायें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वकील सुगंधा जैन ने एक बार फिर प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित 18वीं वार्षिक मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बतौर अंतर्राष्ट्रीय जज भाग लिया।


21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक चले इस आयोजन में बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा दुनिया भर की प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र हिस्सा ले रहे थे। इस प्रतियोगिता में भारत से बतौर जज सिर्फ सुगंधा जैन को आमंत्रित किया गया, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

30 वर्षीय सुगंधा जैन रायपुर की रहने वाली हैं और पिछले 8 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं। साथ ही, वह विभिन्न राज्यों के शासकीय संस्थानों से जुड़ी रही हैं और महिला उत्थान एवं कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुगंधा जैन को बधाई देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का गौरव और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया है।

Share
पढ़ें   बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट में छत्तीसगढ़ बना देश का सिरमौर: आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, चिप्स की दूरदराज और नक्सल क्षेत्रों में शानदार भूमिका को मिला केंद्र सरकार से बड़ा सराहना-पत्र

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed