6 Sep 2026, Sun
Breaking

पहलगाम में नरसंहार : रायपुर के मृतक दिनेश मिरानिया के परिवार वालों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी सरकार, CM बोले : “जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 मई 2025

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के मृतक के परिवार वालों को सरकार 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी । आपको बता दे कि जैसे ही यह घटना हुई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर लौटे और मृतक दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए । सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी देते कहा कि पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है।

 

 

https://x.com/vishnudsai/status/1917968163729527088?t=KeCgUZbF8sS1rnBN_A-C7g&s=08

राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी।

 

Share
पढ़ें   ज्ञानेश्वरी के सिल्वर पर छत्तीसगढ़ को गर्व: अरुण साव बोले—'युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों में बनेगा नया इतिहास'

 

 

 

 

 

You Missed