22 Jul 2026, Wed

CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से रवाना : किसी भी जिले के किसी भी गांव में कर सकता है हेलीकॉप्टर लैंड, आमजन से बात कर करेंगे समस्याओं का समाधान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 मई 2025

छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन, रायपुर से उड़ा तो है लेकिन लैंड कहां करेगा इसकी कोई जानकारी प्रशासनिक तौर पर किसी के पास नहीं है ।

 

 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आकस्मिक दौरा करेंगे ऐसे में किसी भी जिले में मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उतर सकता है ।सीएम आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे । मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे । सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे सीएम विष्णुदेव साय । 31 मई तक समाधान शिविर में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त विभाग ने दी मंजूरी, युवाओं को सरकारी नौकरियों में नए अवसरों की राह खोलने की दिशा में उठाया महत्वपूर्ण कदम