16 Jun 2025, Mon 9:29:10 PM
Breaking

सहसपुर में CM विष्णुदेव साय की चौपाल : बरगद की छांव में खाट पर सुनी जनता की बात, शिव मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने और स्कूल भवन की घोषणा

मीडिया 24 डेस्क

बेमेतरा, 6 मई 2025

सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन उनका हेलीकॉप्टर अचानक बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में उतरा, जहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अपार हर्ष जताया। गांव के पुराने बरगद के पेड़ की घनी छांव में मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

सीएम के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से फूलों की माला पहनाकर और चंदन-आरती कर आत्मीय स्वागत किया। यह दृश्य सहज, आत्मीय और अभूतपूर्व रहा, जहां मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर गांववासियों की बातें सुनते नजर आए।

मुख्यमंत्री ने सहसपुर में 13वीं-14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित प्राचीन शिव मंदिर के भी दर्शन किए और मंदिर की ऐतिहासिकता को संरक्षित रखने की बात कही।

गांववासियों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाएं और सेवाएं धरातल पर और अधिक मजबूती से पहुँचेंगी।

सुशासन तिहार के तहत यह दौरा केवल औचक निरीक्षण नहीं बल्कि संवेदनशील शासन का जीवंत उदाहरण बनता जा रहा है, जहां सरकार सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी बात सुन रही है।

Share
पढ़ें   किसानों को 2447 करोड़ रूपए से अधिक का कृषि ऋण वितरित

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed