14 Jun 2025, Sat
Breaking

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों से मांगी रणनीतिक रिपोर्ट और दिए आवश्यक निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 07 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार: क्रिसमस पर बिना अनुमति चल रहे चर्च कार्यक्रमों पर विहिप-बजरंग दल सख्त, प्रशासन से की अवैध प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed