4 Sep 2026, Fri
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा ACTION : कुम्हारी नगर पालिका के औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई, CMO निलंबित,अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 मई 2025

छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा एक्शन देखने को मिला है । दरअसल, कल ही अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया था, इसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई हुई है । जानकारी के मुताबिक कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन ने यह कार्रवाई की है ।

 

 

आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 9 मई को कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था । इस दौरान अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को फटकार लगाई थी । प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर संतुष्टि जताई थी । सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी उप मुख्यमंत्री अरुण साव नाखुश नजर आए थे । डिप्टी सीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे ।

Share
पढ़ें   विश्व पर्यावरण दिवस : पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का होगा आयोजन, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि