8 Mar 2026, Sun

भारत-पाकिस्तान सीजफायर की इनसाइड स्टोरी : 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, 9 कैंप तबाह, घुटनों के बल आकर सीजफायर की भीख मांगी, भारत बोला– अब अगर गोली चली तो जवाब और भी तबाही मचाएगा

नई दिल्ली, 12 मई 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम घोषित सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर समझौते का उल्लंघन करते हुए कायराना हरकत की। हालांकि भारतीय सेना की ओर से त्वरित और सख्त जवाबी कार्रवाई के बाद फिलहाल सीमा पर सन्नाटा पसरा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

डीजीएमओ ने बताया कि सीजफायर की शुरुआत पाकिस्तान की पहल पर हुई थी। 10 मई को दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को हॉटलाइन पर कॉल कर बातचीत की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच गोलीबारी और ड्रोन हमले बंद हुए। हालांकि कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया, जिस पर भारत ने करारा जवाब दिया।

ऑपरेशन सिंदूर बना पाकिस्तान की बर्बादी की वजह

सूत्रों के अनुसार, यह सारा घटनाक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत शुरू हुआ। 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर भीषण हमला किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पलटवार किया, लेकिन भारत ने 9 और 10 मई को जवाबी एयर स्ट्राइक कर आतंकियों और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया।

अमेरिका की भूमिका

भारत के सख्त रुख और जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय दबाव में आया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की और फिर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से संपर्क किया। अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान बातचीत को तैयार हुआ।

पढ़ें   तेज आंधी में देवेन्द्र नगर के नमस्ते चौक पर गिरा विशाल ढांचा: देर रात मौके पर पहुंचीं महापौर मीनल चौबे, निगम की तत्परता से हटाया गया मलबा, बहाल हुआ यातायात

सेना ने दिखाई रणनीतिक स्पष्टता

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ डीजीएमओ स्तर पर ही होगी। भारत ने पाकिस्तानी डीजीएमओ को दो टूक संदेश दिया कि अगर दोबारा सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो जवाब और भी तीव्र होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को पूरी छूट दी गई है।

100 से अधिक आतंकी ढेर, 9 कैंप तबाह

डीजीएमओ ने बताया कि भारत ने अत्यधिक सटीकता के साथ पीओके और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिनमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनका संबंध आईसी 814 अपहरण और पुलवामा हमले से रहा है।

हमला आतंकियों पर, आम नागरिक निशाने पर नहीं

राजीव घई ने स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई का मकसद केवल आतंकवादियों को खत्म करना था, आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। कई आतंकी कैंप हमले के डर से पहले ही खाली कर दिए गए थे।

भारत का साफ संदेश: अब गोली का जवाब दो गुनी ताकत से

भारतीय सेना ने इस पूरी कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि यदि पाकिस्तान ने फिर से कोई नापाक हरकत की, तो भारत पहले से भी अधिक ताकत और तैयारी के साथ जवाब देगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed