12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG के बलरामपुर में अवैध रेत खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर झारखंडी खनन माफिया का हमला : ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक की हुई मौत, आईजी ने टीआई को किया निलंबित

बलरामपुर, 12 मई 2025

बलरामपुर जिले के लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन को रोकने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर झारखंडी खनन माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे आरक्षक शिवभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद, आईजी दीपक झा ने सनवाल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को निलंबित कर दिया। आईजी के आदेश में कहा गया है कि टीआई ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए आधी रात को अपर्याप्त बल के साथ अवैध रेत खनन रोकने का प्रयास किया, जहां खनन माफिया ने हमला कर दिया।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत पर मौके पर पहुंची थी, जहां उन्हें झारखंड के खनन माफिया द्वारा अवैध रेत खनन करते हुए देखा गया। खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, और आरक्षक शिवभजन सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे। इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है, और उसे जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Share
पढ़ें   राज्य के वरिष्ठ मंत्री का बड़ा बयान, ‘30 साल बाद देश में गृहयुद्ध हो जाएँगे शुरु, यहाँ रहना हो जाएगा मुश्किल, ‘हिंदू’ को मज़बूत करने काम करने की ज़रूरत है’

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed