नैला-जांजगीर, 13 मई 2025
5 मई से 12 मई तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नैला-जांजगीर में सात दिवसीय घोष वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रान्त के 147 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
घोष वर्ग में भारतीय संगीत व रागों पर आधारित घोष रचनाओं का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वर्ग के दौरान ‘घोष रचना विश्व गगन पर गूंजे भारत’ का संचलन करते हुए नेताजी चौक पर प्रभावशाली वादन किया गया, जिसे नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
इसके अतिरिक्त ‘सागर’, ‘चेतक’, ‘साकेत’, ‘दशमेश’, ‘नीनाद’, ‘भारतम’, ‘खमाज’, ‘श्रीपाद’, ‘देशकार’ और ‘विजया’ जैसी घोष रचनाओं के वादन ने भी श्रोताओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।
वर्ग के समापन अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रान्त के पूर्व शारीरिक प्रमुख कर्णपाल राम सिंह का प्रबोधन और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नेताजी चौक पर उन्होंने और प्रान्त घोष प्रमुख शेष नारायण सोनी ने संचलन व घोष वादन का अवलोकन किया।
घोष वर्ग में कार्रवाह के रूप में शाश्वत दुबे और वर्ग पालक पंचूराम माली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ग के मुख्य शिक्षक देवेंद्र कुमार थे, जिन्होंने प्रांतीय टोली के मार्गदर्शन में पूरे वर्ग का सफल संचालन किया।