8 Mar 2026, Sun
Breaking

कृषि और ग्रामीण विकास पर छत्तीसगढ़ में केंद्र-राज्य की मेगा बैठक : शिवराज चौहान ने बताया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ को गेमचेंजर, मुख्यमंत्री साय बोले– गांवों की समृद्धि और किसानों की आय बढ़ाना है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 मई 2025

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आज हुई उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहलों को ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक करार दिया।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने ग्रामीण विकास और कृषि के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया और सुझाव दिया कि इस नवाचार को अन्य राज्यों में भी अपनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांवों की समग्र समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना, युवाओं को कौशल आधारित रोजगार देना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।”

बैठक में ‘अमृत सरोवर’ योजना की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे स्थानीय आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जलसंरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन के ठोस परिणाम सामने आएंगे। मनरेगा के तहत श्रमिक बजट के पुनरीक्षण का भी उन्होंने आश्वासन दिया।

कृषि क्षेत्र पर चर्चा करते हुए चौहान ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी जैसी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार शीघ्र ही एक विशेष पहल के तहत वैज्ञानिकों की टीमों को जिलों में भेजेगी, जो किसानों को व्यावहारिक और वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगी।

पढ़ें   IIT भिलाई का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, 1090 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है 400 एकड़ में फैला यह कैंपस

बैठक के समापन पर चौहान ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य की सहभागिता से छत्तीसगढ़ कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री साय ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस साझा संकल्प को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

बैठक में ये रहे प्रमुख उपस्थित

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सचिव पी. दयानंद, भारत सरकार के अधिकारी आर. आनंद, अमित शुक्ला, नवीन कुमार विद्यार्थी, शहला निगार, डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed