14 Jun 2025, Sat 1:14:15 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद की बैठक, तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 मई 2025

मुख्यमंत्री 14 मई को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा प्रस्थान कर मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे 3:45 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 4:00 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

यहां 4:00 बजे से 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे 5:00 बजे संस्थान से रवाना होकर 5:25 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे, जो मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा समाप्त होने के पश्चात 6:30 बजे वे घड़ी चौक से रवाना होकर 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   CG में चुनावी तैयारियां तेज: चुनाव, प्रेक्षकों की नियुक्ति, रायपुर में आयुष संचालक इफ्फत आरा बनीं नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रेक्षक, देखें आदेश..

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed