6 Jun 2026, Sat

धमतरी में ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश बदमाशों की बड़ी वारदात: लूट की नीयत से घुसे, दुकानदार और बेटी पर की फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

धमतरी, 14 मई 2025

शहर के बीचोंबीच स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने सनसनी फैला दी। बरड़िया ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया और उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे नेहा के पैर में गोली लग गई, जबकि भंवरलाल के सिर पर बट से वार किया गया। दोनों घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

 

 

पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना के पूरे दृश्य कैद हो गए हैं। एसपी सूरज सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 8:40 बजे की है। बदमाशों ने पहले दुकान संचालक पर हमला किया और फिर बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी को भी निशाना बनाया। घायल नेहा ने साहस दिखाते हुए दुकान का गेट बंद कर दिया, जिससे बदमाश भाग निकले।

फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में टीमें जुटाई गई हैं। घटना से शहर में दहशत का माहौल है।

Share
पढ़ें   CG में मंत्री का बहनोई बनकर बड़ा फ्रॉड : 22.70 लाख की ठगी, फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर 4 लोगों को नौकरी का झांसा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.