5 Sep 2026, Sat
Breaking

नक्सलगढ़ में इमली पेड़ के नीचे CM ने लगाया चौपाल : दंतेवाड़ा जिले के अंतिम छोर में सुन रहे लोगों की समस्याएं, ग्रामवासी बोले : “उम्मीद नहीं थी कि CM हमारे गांव आयेंगे…”

बस्तर

गुरुवार, 15 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने सुशासन तिहार के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के मुलेर गांव पहुंचे हैं । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम मुलेर में इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाई है । मुख्यमंत्री का महुआ, आमपत्ती से बने हार और ग़ौर मुकुट से ग्रामीणों ने स्वागत किया ।

 

 

इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह का स्वागत छिंद पत्ते से बने गुलदस्ते से ग्रामीणों ने स्वागत किया है ।  ग्रामीणों में भरी खुशी देखी जा रही है ।

Share
पढ़ें   इस दिसंबर मुफ्त में चलेगा ‘गुज्जू फिल्म फेस्ट’ का धमाका : 10 दिन… 10 सुपरहिट गुजराती फिल्में, हर दिन एक नई हिट सिर्फ शेमारूमी पर

 

 

 

 

 

You Missed