4 Sep 2026, Fri
Breaking

रायपुर में फिर से ‘SKY वॉक’ का निर्माण होगा शुरू : सरकार ने 37 करोड़ रुपए की दी मंजूरी, 8 वर्ष से अधूरे पड़े काम को समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में SKY वॉक का मुद्दा कई बार सड़क से लेकर सदन तक उठा है । अब इस मामले में एक और नया अपडेट आया है । बीजेपी की सरकार में शुरू हुए स्काई वॉक का फिर से अधूरा काम पूरा बीजेपी सरकार के ही होगा । करीब 8 साल से अधूरे खड़े ढांचे को पूरा करने लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया जारी की थी।

 

 

अब इसके लिए 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी भी मिल गई है। करीब डेढ़ किमी के स्काई वॉक में 12 जगह उतरने और चढ़ने के लिए ऐस्कलेटर लगेंगे। इसी के पास सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा दो जगहों में अलग से सीढ़ियां बनेंगी।

लोक निर्माण विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, पीएसएस कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. रायपुर को यह काम सौंपा गया है। यह प्रोजेक्ट पहले की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अधूरा रह गया था। लंबे समय से इसे लेकर विवाद और राजनीतिक तकरार बनी हुई थी।

आदेश की प्रति

तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

अब भाजपा सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने की घोषणा के साथ बजट स्वीकृत कर दिया है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 37 करोड़ 75 लाख 70 हजार 682 रुपए बताई गई है। जो पिछले अनुमानित लागत का 20.17% अधिक है।

इस बार कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन और पर्यावरणीय मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी विभाग ने दिए हैं। प्रशासनिक स्वीकृति के तहत कार्य जल्द शुरू करने के साथ ही समय पर पूरा करने भी कहा गया है।

पढ़ें   सुरक्षा बल को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद, 25 लाख का ईनामी माओवादी सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया

कब शुरू हुआ था स्काईवॉक प्रोजेक्ट?

यह बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक प्रोजेक्ट 2017 में शुरू हुआ था। उद्देश्य था कि रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक और जय स्तंभ चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में पैदल यात्रियों को ट्रैफिक से राहत मिले और शहर को एक मॉडर्न लुक दिया जा सके। निर्माण के दौरान कई तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के चलते यह प्रोजेक्ट रुक गया।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed