मोहेला मानपुर, 16 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के सीतागांव सेक्टर में समाधान शिविर में शामिल हुए। इसके बाद वे सीतागांव स्थित ITBP कैंप पहुंचे और जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
- सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा।
- मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण होगा।
- सीतापुर हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत किया जाएगा।
- अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की सौगात दी।