8 Mar 2026, Sun
Breaking

220 करोड़ की लागत से बन रहा सिद्धबाबा जलाशय देगा 34 गांवों को सिंचाई का सहारा : मुख्यमंत्री साय ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम गभरा का दौरा कर निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र की सिंचाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तावित इस लघु जलाशय योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। यह परियोजना जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर ग्राम उरतुली के पास लमती नदी पर स्थापित की जा रही है। जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर–अटल नगर द्वारा इसे 9 मार्च 2022 को स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना की अनुमानित लागत ₹220.07 करोड़ है।

सिंचाई का होगा बड़ा विस्तार

सिद्धबाबा जलाशय की कुल जलभराव क्षमता 9.496 मिलियन घन मीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा और दुर्ग जिलों के कुल 34 गांवों में लगभग 1840 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

  • खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों (गगरा, बुंडेली, सूरादरी, कोटरा आदि) में 885 हेक्टेयर।
  • बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों (पचरसोरी, जानो, सोहागपुर आदि) में 820 हेक्टेयर।
  • दुर्ग जिले के 4 गांवों (अगारकला, नवागांव आदि) में 135 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

जलाशयों को भी मिलेगा जीवनदान

परियोजना से 23 लघु जलाशयों को जलापूर्ति की जाएगी, जिससे जल संरक्षण और कृषि उत्पादन को नई ऊर्जा मिलेगी। इनमें छुईखदान विकासखंड के 13, साजा विकासखंड के 7 और धमधा विकासखंड के 3 जलाशय शामिल हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

यह परियोजना न केवल सिंचाई सुविधाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और किसान आत्मनिर्भरता को भी मजबूती प्रदान करेगी। इससे सूखे की मार झेल रहे क्षेत्रों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा देश - विदेश के पर्यटकों के लिए एक और सौगात, स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत सरगुजा अंचल को मिला करमा एथनिक रिसॉर्ट और जोहार हाईवे मोटेल, पर्यटन मंत्री कल करेंगे लोकार्पण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed