14 Jun 2025, Sat 9:32:53 PM
Breaking

राजनांदगांव को मिली बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय ने किया 9 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के एकमात्र शासकीय मुद्रणालय के अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण, शासकीय दस्तावेजों के प्रकाशन को मिलेगी रफ्तार

राजनांदगांव, 16 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस मुद्रणालय में शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भवन के विभिन्न कक्षों और सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन तैयार किया गया है, जो दस्तावेजों के बेहतर प्रकाशन और सुरक्षित भंडारण में सहायक होगा।

शासकीय मुद्रणालय भवन में पेपर गोडाउन, प्रिंटिंग मटेरियल स्टोर, बाइंडिंग और पेपर स्टोर, मैकेनिकल स्टोर, कंपोजिंग एवं रीडिंग रूम, टाइप स्टोर, कैमरा रूम, अधिकारियों के लिए कक्ष, कॉन्फ्रेंस रूम सहित कुल 4 बड़े हॉल और 12 कमरे बनाए गए हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व मुद्रणालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   ‘‘ज्वांइन सोशल मीडिया’’ अभियान के तहत कांग्रेस ने जारी किया टोल फ्री और व्हाटसएप नंबर, इस नंबर के माध्यम से कांग्रेस से हो सकते हैं जॉइन

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed