प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 मई 2025

CM विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ग्राम मयाली हेलीपैड, तहसील कुनकुरी, जिला जशपुर पहुंचेंगे।
दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री शिव मंदिर, ग्राम चराईडांड (तहसील दुलदुला) पहुंचेंगे। यहां से वे 12:50 बजे “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे, जो शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 1:50 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आम बगीचा से चराईडांड चौक के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:00 बजे वहां पहुंचेंगे।
दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे चराईडांड चौक से रवाना होकर ग्राम मयाली हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का रायपुर आगमन 4:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर होगा, और 4:05 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
यह प्रवास क्षेत्रीय विकास, जनसंपर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत “तिरंगा यात्रा” के माध्यम से जन सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह बिलासपुर में जनदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुंगेली और बिलासपुर जिले के अलग – अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
बदलेगा मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 जिलों को यलो अलर्ट में रखा है।
इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा दिखेगा। वहीं तापमान की बात करें तो बिलासपुर 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि जगदलपुर 23.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
रायपुर में मौसम का हाल
रायपुर में दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम रहा। सुबह और शाम को काफी नमी रही। सुबह 64% और शाम को 41% रही। राजधानी में 60% बादल छाए रहे और गर्मी से कुछ राहत मिली। देर शाम तक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश भी हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।
IPL में बंगलौर और कोलकाता का मुकाबला
IPL में आज बैंगलोर और कोलकाता का मुकाबला होगा । यह मैच शाम 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा । बैंगलोर लगभग अपनी जगह प्ले ऑफ में बना चुकी है, तो वहीं कोलकाता लगभाव टूर्नामेंट से बाहर है ।





