7 Sep 2026, Mon
Breaking

मां होती है मां…: CG के अबूझमाड़ के जंगल से आई यह VIDEO आपका दिल जीत लेगी…मादा भालू कैसे अपने बच्चे को बचाने बाघ से भीड़ गई…वन मंत्री केदार कश्यप का सोशल मीडिया में पोस्ट – ‘मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा….’ देखें VIDEO

बस्तर, 18 मई 2025

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में मातृत्व की मिसाल पेश करने वाला एक दिल छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अबूझमाड़ के पांगुड़ गांव की एक सड़क पर मादा भालू अपने शावक की जान बचाने के लिए एक बाघ से भिड़ती नजर आ रही है।

यह घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क के बीचों-बीच हुए इस संघर्ष ने यह दिखा दिया कि मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है — चाहे सामने जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी ही क्यों न हो।

 

 

वन मंत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मां आखिर मां होती है।” इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है.”

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 13 ASP रैंक के अधिकारियों का तबादला, श्वेता श्रीवास्तव बनीं रेल पुलिस अधीक्षक, पंकज चंद्रा कोरबा भेजे गए, विवेक शुक्ला अटल नगर ASP नियुक्त, देखें आदेश..

 

 

 

 

 

You Missed