21 Oct 2026, Wed
Breaking

SSP की अच्छी पहल : बिलासपुर में SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर थाने में हुआ समर कैंप का आयोजन, बच्चों की प्रतिभाओं को मिला बेहतरीन मंच

बिलासपुर

रविवार, 18 मई 3025

• थाना सिटी कोतवाली परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आज बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन पर थाना सिटी कोतवाली परिसर में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी, आर्यन तिवारी, कु, सीमा वर्मा, चंचल सलूजा (रोटरी क्लब) गजेन्द्र सिंह (लायंस क्लब) एवं मुकेश गंगवानी के सहयोग से थाना परिसर में जन सामान्य लोगों की उपस्थिति में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के तहत समर कैंप का आयोजन किया गया शिविर में चेतना पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में करीबन 70 बच्चे सहभागी होकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

जिसमे छोटे बच्चों में प्रथम तर्णिजा साहू, द्वितीय-आयुष्मान, तृतीय-अशिका तिवारी एवं बड़े बच्चों में अन्नया साव, काजल गुप्ता, ऋषिका देवांगन चंदन कुमार को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया है एवं अन्य बच्चों को भी प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया है सभी छोटे बड़े बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिये एवं भविष्य में भी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर में पुलिस द्वारा इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराऐ जाने हेतु सुझाव दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली से निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम, उनि बसंत साहू उनि सीता साहू सउनि गजेन्द्र शर्मा, सउनि कृष्ण कुमार यादव, प्रआर विनोद यादव, प्रआर सौखी लाल वर्मा, प्रआर कृष्ण कुमार पाण्डेय, प्रआर शंकर दास महंत एवं थाना के समस्त स्टॉट का विशेष योगदान रहा है।

Share
पढ़ें   CG TRANSFER BREAKING : 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, प्रमोशन के साथ हुआ तबादला