10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ के IHM रायपुर ने रचा इतिहास: 100% प्लेसमेंट, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राज्य का मान, CM विष्णुदेव साय बोले – युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 मई 2025

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) रायपुर ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संस्थान ने लगातार तीसरे वर्ष 100% प्लेसमेंट का रिकॉर्ड कायम कर राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में मजबूत आधार प्रदान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर IHM रायपुर को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान अब हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का प्रमुख पहचान बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “IHM रायपुर ने 100% प्लेसमेंट का रिकॉर्ड कायम कर यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में क्षमता, हुनर और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। यह संस्थान न केवल शिक्षित करता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनाता है।”

IHM रायपुर के बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के तीन बैच अब तक उत्तीर्ण हो चुके हैं और सभी बैचों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। हाल ही में 2024-25 सत्र के 44 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है, जिनमें ITC Hotels, Taj Hotels, Le Meridien, Mayfair Resorts, Reliance Retail, Domino’s (Jubilant FoodWorks) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • कुल 50 में से 44 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया और सभी चयनित हुए।
  • 5 विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हैं, जबकि 1 छात्र स्वयं का होटल व्यवसाय शुरू कर रहा है।
  • 25 विद्यार्थी मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चुने गए हैं, जिन्हें आगे चलकर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
  • डोमिनोज़ पिज्ज़ा (Jubilant FoodWorks) द्वारा 5 छात्रों को असिस्टेंट गेस्ट डिलाइट मैनेजर पद के लिए नियुक्त किया गया है, जिनका वार्षिक पैकेज ₹2.95 लाख + अन्य लाभ हैं।
पढ़ें   पिथौरा में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी अमित चौधरी रहस्यमय तरीके से लापता : जंगल में जली हालत में मिली बाइक, पुलिस ने जांच तेज की – परिवार की भावुक अपील "भाई को सकुशल वापस लाओ"

कोर्स और उपलब्धियाँ:
IHM रायपुर में बी.एससी. के साथ-साथ तीन डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाते हैं – फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग ऑपरेशन और फूड एंड बेवरेज सर्विस। इन पाठ्यक्रमों के छात्र एक वर्ष की पढ़ाई के बाद ही फाइव स्टार होटलों में काम करने के योग्य बन जाते हैं।

छात्रों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार उपलब्धियाँ रही हैं, जैसे – एडिबल क्रॉकरी एंड कटलरी डिज़ाइन चैलेंज, बडिंग शेफ, एवरेस्ट बेटर किचन कुलिनरी और बेकरी चैलेंज।

संस्थान जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त कराने में भी सहयोग करता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके।

संस्थान की इन उपलब्धियों के पीछे संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. (आईएएस) और प्राचार्य विवेक आचार्य (आईएफएस) का मार्गदर्शन और नेतृत्व अहम रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की मंशा छत्तीसगढ़ को हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन शिक्षा में राष्ट्रीय आदर्श बनाना है, और IHM रायपुर इस लक्ष्य का मजबूत स्तंभ बन चुका है।

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed